हेल्लो दोस्तो, क्या आप जानना चाहते हैं कि “जनगणना किसे कहते हैं? Janganana Kise Kahte Hai? / जनगणना से आप क्या समझते हैं? क्यों जनगणना महत्वपूर्ण है? जनगणना रिपोर्ट से क्या पता चलता है? तो बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं क्योंकि इस आर्टिकल में आपको जनगणना से जुड़े जानकारी मिलने वाला है जिसे आप ढूंढ रहे हैं। इसलिए पूरी आर्टिकल जरूर पढ़े।जैसा कि आप जानते हैं भारत में 2021 का जनगणना होने ही वाली है। इस आर्टिकल में जनगणना से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाला कुछ सामान्य जानकारियां है। तो आगे पढ़िए – जनगणना किसे कहते हैं? Janganana Kise Kahte Hai? / जनगणना क्या है? Janganana Kya Hai?
जनगणना किसे कहते हैं?
Janganana Kise Kahte Hai? किसी देश (Country) या किसी भी क्षेत्र (Area) में रहने वाले लोगों के बारे में विधिवत रूप से सूचना प्राप्त करना और उसे अभिलेख (Record) करना जनगणना (Census) कहलाती है। जनगणना (Census) एक निश्चित समान्तराल (fixed parallel) के बाद की जाती है और शासकीय आदेश (Government Order) के तहत की जाती है। आगे पढ़िए – जनगणना क्यों महत्वपूर्ण है? – Janaganana Kyo Mahatvapurn Hai?/ जनगणना क्यों आवश्यक है?
जनगणना क्यों महत्वपूर्ण है?
Janaganana Kyo Mahatvapurn Hai? जनगणना क्यों की जाती है? सरकार देश की जनता के द्वारा बनाई जाती है और सरकार अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए देश की जनता के लिए कल्याणकारी नीतियां और योजनाए बनाती है जिसके लिये आँकड़ों की बार-बार जरूरत पड़ती है। जनगणना आँकड़े प्रभावी और सफल लोक प्रशासन के लिए भी महत्वपूर्ण स्त्रोत होता हैं। लोकसभा, विधानसभा, पंचायत चुनाव में सीटों की बटवारा में भी जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। हर सरकार अपने क्षेत्राधिकार के तहत विभिन्ना प्रशासनिक इकाइयों में योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के लिए जनगणना के आँकड़ों के आधार पर ही राजस्व का विरतण करती हैं। जनगणना के आधार पर ही बेघर लोगो की रहने/घर की व्यवस्था किया जाता है इत्यादि। इसलिए जनगणना महत्वपूर्ण है।
जनगणना के जरिए कौन कौन सी जानकारियां एकत्रित की जाती है?
जनगणना के जरिए सरकार अपने नागरिकों के जीवन से जुड़ी जनगणनाकर्मियों द्वारा अनेक महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ एकत्र करती है। जैसे – उनका नाम, जन्मतिथि / उम्र, लिंग, साक्षरता, मातृभाषा, धर्म, वैवाहिक स्थिति इत्यादि। आगे पढ़िए – जनगणना रिपोर्ट से क्या पता चलता है? Janaganana Report Se Kya Pata Chalta Hai?
जनगणना रिपोर्ट से क्या पता चलता है?
Janaganana Report Se Kya Pata Chalta Hai? जनगणना रिपोर्ट से किसी देश या क्षेत्र के जनसंख्या, लिंगानुपात, साक्षरता दर, जनसंख्या घनत्व, धर्म की जनसंख्या, शिक्षा दर, भाषा, इत्यादि की जानकारी मिलती है।
भारत में कितने वर्षों के अंतराल के पश्चात जनगणना की जाती है?
जनगणना कितने सालों में होती है? ब्रिटिश सरकार के समय 1872 में वायसराय लॉर्ड मेयो के अधीन पहली बार कराई गयी थी। उसके बाद से भारत में हर 10 वर्षों के अंतराल के पश्चात जनगणना की जाती है। हालाकि भारत की पहली संपूर्ण जनगणना 1881 में हुई। आख़िरी जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी और 2021 में अगली जनगणना होनी है।
वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितने हैं?
WorldoMeters.info वेबसाइट जो विश्व के जनसंख्या वृद्धि दर संबंधी आंकड़ों पर नजर रखती है। इस वेबसाइट पर विश्व के किसी भी देश के Live जनसंख्या देखा जा सकता है, के अनुसार भारत की वर्तमान जनसंख्या (India Current Population) 13.96 अरब (1,396,105,124) यानी 139.6 करोड़ हो चुकी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या के रिपोर्ट के अनुसार भारत की आबादी (India Population) 1.21 अरब यानी 121 करोड़ है।
FAQ:-
2021 की जनगणना का आदर्श वाक्य क्या है?
भारत के जनगणना 2021 का आदर्श वाक्य का विषय (थीम) “जन भागीदारी से जनकल्याण” है।
भारत में 2021 की जनसंख्या कितनी है?
भारत में 2021 की जनसंख्या जनगणना 2021 होने के बाद ही पता चलेगी। 2021 की जनगणना देश की 16 वीं जनगणना है, जो अभी तक आरंभ नही हुई है।
2021 की जनगणना कितनी भाषाओं में होगी?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 के सितंबर महीने में कहा था कि 2021 की राष्ट्रीय जनगणना (National Census) पूरी तरह से मोबाइल फोन एप्लिकेशन (Mobile Phone Application) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। 2021 की जनगणना 16 भाषाओं में की जाएगी।
वर्तमान में जनगणना आयुक्त कौन है?
देश के आजादी के बाद से जनगणना (Census) भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के अधीन भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त (Registrar General & Census Commissioner) द्वारा कराई जाती है. भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी (Vivek Joshi) हैं।
भारत में पहली बार जनगणना कब हुआ था?
भारत में पहली बार जनगणना वर्ष 1872 में हुआ था। वहीं स्वतंत्र भारत में पहली बार वर्ष 1951 में जनगणना हुई।
भारत में अब तक कितनी जनगणना हो चुकी है?
भारत में 2011 तक 15 बार जनगणना की जा चुकी है।
भारत की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है?
भारत की जनसंख्या 2011 के अनुसार 1,21,08,54,977 (1.21 करोड़) है।
जनगणना 2011 के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर कितनी रही है?
जनगणना 2021 के अनुसार, 2001 से 2011 के बीच भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 17.72% रही है।
भारत का जनघनत्व कितना है?
जनगणना 2011 के अनुसार, भारत का जनघनत्व 382 प्रति वर्ग किमी है।
1947 में भारत की जनसंख्या कितनी थी?
आजादी के समय 1947 में भारत की जनसंख्या 33 करोड़ थी।
इसे भी पढ़े:-
- अनुसूचित जनजाति किसे कहते हैं?
- अनुसूचित जाति किसे कहते हैं?
- अन्य पिछड़ा वर्ग किसे कहते हैं?
- जोहार का क्या अर्थ होता हैं?
दोस्तो, आशा है इस आर्टिकल में दी गई जानकारी – जनगणना किसे कहते हैं? Janganana Kise Kahte Hai? / जनगणना से आप क्या समझते हैं? / जनगणना का क्या अर्थ है? क्यों जनगणना महत्वपूर्ण है? जनगणना रिपोर्ट से क्या पता चलता है? 2021 की जनगणना का आदर्श वाक्य क्या है? भारत में 2021 की जनसंख्या कितनी है? 2021 की जनगणना कितनी भाषाओं में होगी? 1947 में भारत की जनसंख्या कितनी थी? जनगणना क्यों आवश्यक है? जनगणना से क्या लाभ होता है? आपको पसंद आये हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करे और नीचे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। धन्यवाद