जय जोहार साथियो, अगर आप “जोहार का अर्थ – Johar Meaning, Johar Ka Arth” जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं। आप इस आर्टिकल में Johar ka matlab, जय जोहार का अर्थ – Jay Johar Ka Arth, जोहार शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई? सेवा जोहार का अर्थ क्या है? जोहार का हिंदी अर्थ पर स्पष्टीकरण पढ़ने को मिलेगा। जो काफी बेहतर तरीका से एक्सप्लेन किया गया है। जिसे गूगल भी टॉप आर्टिकल के रूप में रैंक किया हैं। आगे पूरी आर्टिकल जरूर पढ़े।
जोहार का अर्थ क्या होता हैं? Johar Meaning
जोहार का मतलब – “सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय” अर्थात “प्रकृति के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव ही जोहार है“।
आदिवासियों का उद्बोधन शब्द क्या है?
आदिवासी समुदाय (अनुसूचित जनजाति – ST= Scheduled Tribes) प्रकृति को धर्मेश, सिंगबोंगा, मरांग, बुरु आदि कई नामों से पूजा करते हैं। पूजा विधि विधान में उस “प्रकृति की सृजनहार अनंत शक्ति” को अपनी भावना (Feeling), विश्वास (Believe), श्रद्धा (Reverence), मान्यता (Accreditation) के अनुसार धन्यवाद (Thanks) देने के लिए “जोहार” शब्द का उद्बोधन करता है।
आदिवासी (अनुसूचित जनजाति – ST= Scheduled Tribes या अ.ज.जा.) परंपरा के अनुसार प्रकृति के आदर सत्कार के लिए “जोहार” का प्रयोग करते हैं। आदिवासी समुदाय नया साल मानते समय “जोहार” शब्द का प्रयोग करते हैं।
आदिवासी समुदाय (Tribal Communities) वन संपदा (जैसे जंगल में पत्तियाँ, घास, पेड़ काटना) अपने उपभोग करते समय “जोहार” बोलते हैं।
मानव (Homo sapiens) के शरीर पांच तत्व से बना होता हैं। इसलिए मरने के बाद इंसान “पंच तत्व में विलीन” होता है। भारत मे दक्षिणी राजस्थान के “भील आदिवासी” “11 रमे, 12 रमे” के दिन सब सगा संबंधी, गाँव वाले, पाल के संगी साथी मिलजुल कर पूर्व दिशा की तरफ मुँह करके लाइन में लग कर चावल हाथ में लेकर एक साथ “जोहार” बोलकर “मरे हुए मानव को अंतिम विदाई” देते हैं यानी “प्रकृति को समर्पित” करते हैं और प्रकृति से प्राथना करते हैं कि “इस इंसान को अपने में समाहित कर लें क्योंकि यह जीव आपका ही अंश था। उसके बाद वह पूजनीय योग्य हो जाता हैं। जिससे प्रेरणा ली जा सकें”। ध्यान रहे – “भीली बोली भाषा” में “मुंडारी भाषा” के शब्द हैं। जिसमें एक शब्द “जोहार” हैं।
जोहार शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?
“जोहार” शब्द AUSTROASIAN language family का है। तो इसलिए इसका अर्थ उसी “ऑस्ट्रो एशियन भाषा परिवार” में ढूँढना संभव है.
छोटा नागपुर परिक्षेत्र [पश्चिम बंगाल (West Bengal), बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), उड़ीसा (Odisha)] की “संथाली, मुंडारी, कुडुख, हो” आदि भाषाओं के “भाषाई सांस्कृतिक (Cultural), भौगोलिक (Geographical), सामाजिक (Social)” इलाके का गहन अध्ययन करके ही जोहार शब्द का व्याख्याकरनी चाहिए। जोहार का हिंदी अर्थ? यदि आप हिन्दी भाषा के आधार पर इसका अर्थ निकाल रहे हो तो स्वयं भी मूर्ख बन रहे हो और दूसरों को भी अपने जैसा मूर्ख बना रहे हो।
वनस्पति, जीव जंतु, पशु पक्षी, जलचर, थलचर, नभचर, सूर्य, चंद्र, तारे, जमीन-आसमान, नदियाँ, पहाड़, सागर, कीड़े मकोडे, रेंगने वाले, दौड़ने वाले, उड़ने वाले सब के सब सजीव प्रकृति का हिस्सा हैं। निर्जीव वस्तुएँ भी प्रकृति का अटूट अनमोल अभिन्न हिस्सा है।
जोहार का मतलब Johar Meaning
अतः जोहार शब्द से तात्पर्य है तमाम “सजीव और निर्जीव प्रकृति के अंगों की जय हैं”। “जोहार” का अर्थ (Johar Meaning) “सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय” हैं। इस तरह “जोहार” का अर्थ हुआ – “सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय” अर्थात “प्रकृति के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव ही जोहार है“।
इस प्रकार आदिवासी समुदाय (अनुसूचित जनजाति) “जोहार” का प्रयोग “सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण करने के लिए करते हैं” और इस बात से यह भी स्पष्ट हो जाता हैं कि आदिवासी समुदाय (अनुसूचित जनजाति – ST= Scheduled Tribes) सबका कल्याण चाहते हैं।
इसे भी पढ़े:-
FAQ:-
जय जोहार का अर्थ क्या है?
Jay Johar Ka Arth: जैसा कि आप ऊपर जोहार का अर्थ समझ चुके हैं और जोहार शब्द में “जय” शब्द जुड़ा हुआ हैं यानी “जय जोहार”। इस “जय जोहार” शब्द का प्रयोग अभिवादन करने के लिए किया जाता हैं।
सेवा जोहार का अर्थ क्या है?
सेवा जोहार का अर्थ (Seva Johar Ka Arth) – “सेवा” जोहार का अर्थ कर्तव्य बोधक ऐसा कार्य जिसमें “लोककल्याण” की भावना जुड़ी हुई रहती है। “सेवा जोहार” शब्द का इस्तेमाल “स्वागत या प्रकृति और पुरखों को आभार व्यक्त करने के लिय भी करते हैं।
इसे भी पढ़े:-
- आदिवासी का अर्थ क्या होता हैं?
- अनुसूचित जनजाति किसे कहते हैं?
- अनुसूचित जाति किसे कहते हैं?
- अन्य पिछड़ा वर्ग किसे कहते हैं?
साथियो, इस आर्टिकल में आप पढ़े हैं जोहार का अर्थ (Johar Meaning), जय जोहार का अर्थ – Jay Johar Ka Arth, जोहार शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई? सेवा जोहार का अर्थ क्या है? / Seva Johar Ka Arth, जोहार का हिंदी अर्थ पर स्पष्टीकरण Johar Meaning In Hindi, आशा हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो Facebook, Whatsapp, Twitter, Pinterest और Telegram पर अपने दोस्तों, रिस्तेदारो और परिचितों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देना तो बिल्कुल नही भूले। जय जोहार, जय आदिवासी
सतीश जी, जय जोहार का अर्थ जिस तरह से अपने समझा हैं पढ़कर दिल छू गया, बहुत बहुत अच्छा। इसके लिए दिल से सेवा जोहार। जय आदिवासी, जय मूलवासी, जय भारत
जोहार
जोहार दादा, जोहार शब्द का अर्थ पढ़ कर इतना तो जरूर समझ में आ गया आदिवासी समुदाय का सोच कितना उच्च स्तर का है जो सभी का कल्याण कहते है।
जोहार जिंदाबाद
जोहार का मतलब क्या होता है से जुड़े बातों को अक्सर पूछा जाता है, सतीश जी जोहार कर अर्थ अपने बताया पढ़ कर बहुत अच्छा लगा इसे मैं अपने सभी ग्रुप में शेयर करता किया हूँ। और इस आर्टिकल को पढ़ने वाले सभी दोस्तो से अनुरोध है आप भी अपने सभी ग्रुप में दोस्तों, रिस्तेदारों और परिचितों को शेयर करे। जय जोहार, जय आदिवासी, जय मूलवासी
Thanks, Sir Ji
You are right sir johar word meaning. Jai Johar.Jai Adivasi.
बहुत बढ़िया जोहार शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई को लेकर काफी कंफ्यूजन था सतीश जी आपने बहुत अच्छी तरह से समझाया बहुत बहुत धन्यवाद
एक आदिवासी whatsapp ग्रुप में मैसेज आया था की राजपूतों को जोहर करना आदिवासियों ने ही सिखाया था। में तो इस बात को नहीं मानता। यहाँ जो जोहार का अर्थ समझाया गया है उसका राजपूत स्त्रियों के द्वारा किये जाने वाले जोहर से कोई संबंध नही दिखता।
बहुत ही अच्छी जानकारी लिखी है। सारा कन्फ्यूजन दूर हो गया है। बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा है। धन्यवाद जोहार
Satish Ji apka bahut bahut dhanyawad aur seva johar
क्रान्तिकारी जोहार
जय जोहार बहुत अच्छा लगा मैंने पहले पढा इसे और आज भी WhatsApp staus पर भी शेयर की या जो हकिकत हे प्रकृति की जय, जय जोहार
Very nice information about what is the meaning of johar. jay johar
जय सेवा जौहार🙏🏹💐😊
प्रकति शक्ति को प्रणाम🙏
Very very good informationa thank you so much Satish sir
Jay johar jay bharat …
Johar
This information is beneficial for all Of us. All our tribal brothers and sisters need to know this.
Because in this growing era and this growing period, our culture is disappearing like this.
We need to save our culture.
Thank you so much Satish bhai
Johar
Johar king🌴🌾
जय जोहार
आदिवासी भील राष्ट्र पुरुष
Jay Johar Jay aadivasi bheel Pradesh