होमन्यूज़लोहार समुदाय के उपेक्षा करना संजय जायसवाल को पड़ सकता है भारी,...

लोहार समुदाय के उपेक्षा करना संजय जायसवाल को पड़ सकता है भारी, लोकसभा चुनाव 2024

मोतिहारी | (रविवार 25 सितंबर 2022) पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर मोतिहारी में श्री राजकिशोर ठाकुर जी के निवास पर को आदिवासी लोहार संघ के तत्वावधान में लोहार समुदाय का आम बैठक हुआ। जिसमें लोहार समुदाय के वर्तमान समस्या पर चर्चा हुई। समाधान हेतु अहम फैसला लिया गया।

motihari jila latest news,motihari ka latest news,motihari latest news in hindi
Lohara community motihari latest news in hindi

संगठन को पंचायत के बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। पंचायत एवं प्रखंड के चुनाव के बाद जिला संगठन का चुनाव किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं का भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। जन सेवा समिति को आर्थिक रूप से लेकर सभी तरह से सहयोग किया जाएगा।

पश्चमी चंपारण बेतिया लोकसभा सांसद संजय जायसवाल द्वारा लोहार जाति को जो उपेक्षा किया जा रहा है, इस संदर्भ में उन्हें सचेत हेतु उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बेतिया में दो बार में दो जगहों पर आमसभा किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ा तो लोहार समुदाय आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें करारा जवाब देने का कार्य भी करेगा।

लोहार समुदाय का कहना है कि पूर्वी चंपारण और पश्चमी चंपारण मिला कर हमारा आबादी तीन लाख से अधिक है। दोनो जिला में तीन लोकसभा क्षेत्र है। इसके हिसाब से एक लोकसभा में हमारी आबादी एक लाख से अधिक हुआ। एक लाख आबादी आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम में अहम भूमिका निभा सकता है।

सभा की अध्यक्षता जगन्नाथ ठाकुर जी तथा संचालन लोहार समाज के गांधी अमीरीलाल ठाकुर जी किये। बैठक में संरक्षक राजकिशोर ठाकुर, युवाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा पूर्व मुखिया, सकलदेव शर्मा सरपंच, साहेब लाल शर्मा अधिवक्ता, बासदेव ठाकुर अधिवक्ता, इंद्रदेव ठाकुर पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक, दीपक ठाकुर पूर्व मुखिया, शंकर शर्मा एवं अन्य लोग समुदाय के शामिल रहे।

Satish
Satish
सतीश कुमार शर्मा ApnaLohara.Com नेटवर्क के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ हैं। वह एक आदिवासी, भारतीय लोहार, लेखक, ब्लॉगर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
- विज्ञापन -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × four =

- विज्ञापन -

लोकप्रिय पोस्ट

- विज्ञापन -