होमन्यूज़केंद्र सरकार का बिहार लोहार के साथ भेदभाव, बिहार में BJP का...

केंद्र सरकार का बिहार लोहार के साथ भेदभाव, बिहार में BJP का होगा सफाई – अमीरीलाल ठाकुर

मझौलिया (बेतिया) | पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड में मंगलवार दिनांक 15 नवंबर 2022 को भीमबली ठाकुर के आवास पर आदिवासी लोहार संघ के प्रखंड स्तरीय सक्रिय सदस्यों की एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें लोहार अनुसूचित जनजाति के समस्या का स्थायी समाधान कि दिशा में बिस्तार से चर्चा किया गया।

केंद्र सरकार के दुर्भावना पूर्ण रवैया के प्रति लोहार समुदाय में आक्रोश देखा गया। खास कर पश्चिम चंपारण (बेतिया) लोकसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा लोहारों से उपेक्षा जनक व्यहवार पर नाराजगी व्यक्त किया गया। इस बात पर भी चर्चा की गई की समय रहते अगर संजय जयसवाल और केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार हमारी समस्या पर ध्यान देकर स्थाई समाधान नही किया तो पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार प्रदेश के लोहार समुदाय पूरी एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में विरोध करेंगे।

प्रखंड के लोहार समुदाय के वोट बैंक को एकजुट करने के लिए सर्वसम्मति से 11 दिसम्बर 2022 को एक आमसभा करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी जानकारी प्रदेश के नेता लोहार समाज के गाँधी अमीरीलाल ठाकुर जी ने दिया हैं। आगे उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए विशेषकर संजय जायसवाल के क्षेत्र में हमलोग अपनी वोट बैंक को एकजुट कर रहे है। बीते 6 नवंबर को रामगढ़वा में आमसभा किया गया और मझौलिया के बाद रक्सौल तथा सुगौली में भी किया जाएगा। आगे समय समय पर अन्य जानकारी बताया जाएगा।

मौके पर प्रखंड और पंचायत के सक्रिय नेता भीमबली ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, मोतीलाल ठाकुर, गया ठाकुर, मदन ठाकुर, शंभू ठाकुर, केशव ठाकुर, टुनटुन शर्मा, रामानन्द ठाकुर और सुगौली प्रखंड से राकेश कुमार शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Satish
Satish
सतीश कुमार शर्मा ApnaLohara.Com नेटवर्क के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ हैं। वह एक आदिवासी, भारतीय लोहार, लेखक, ब्लॉगर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
- विज्ञापन -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 5 =

- विज्ञापन -

लोकप्रिय पोस्ट

- विज्ञापन -