होमन्यूज़राजस्थान राज्य गाडिया लोहार कल्याण बोर्ड का होगा गठन, मुख्यमंत्री ने दी...

राजस्थान राज्य गाडिया लोहार कल्याण बोर्ड का होगा गठन, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

19 नवंबर 2022 को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना अपडेट किया गया है जिसके अनुसार – राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाडिया लोहार समुदाय (Gadiya Lohar Community) को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए ’राजस्थान राज्य गाडिया लोहारहार कल्याण बोर्ड (Rajasthan State Gadiya Lohar Welfare Board)’ के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

राजस्थान राज्य गाडिया लोहार कल्याण बोर्ड | Rajasthan Rajy Gadiya Lohar Kalyan Bord

राजस्थान राज्य गाडिया लोहार कल्याण बोर्ड (Rajasthan Rajy Gadiya Lohar Kalyan Bord) द्वारा गाडिया लोहार समाज (Gadia Lohar Samaj) के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित करना तथा इस समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्थायी निवास उपलब्ध कराने तथा समुदाय के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

साथ ही, गाडिया लोहार समुदाय (Gadiya Lohar Samuday) के परम्परागत व्यवसाय के तौर-तरीकों में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव, आर्थिक उन्नयन एवं रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार को सुझाव देने जैसे कार्य बोर्ड द्वारा किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा गठित इस बोर्ड में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्य सहित कुल 7 सदस्य होंगे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस बोर्ड का प्रशासनिक विभाग होगा।

Satish
Satish
सतीश कुमार शर्मा ApnaLohara.Com नेटवर्क के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ हैं। वह एक आदिवासी, भारतीय लोहार, लेखक, ब्लॉगर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
- विज्ञापन -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + 5 =

- विज्ञापन -

लोकप्रिय पोस्ट

- विज्ञापन -